फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The girl lodged an FIR alleging blackmail

वाराणसी: पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर रिश्तेदारों ने ब्लैकमेल कर मांगे तीन लाख  

Thu, 10 Sep 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
The  girl  lodged an FIR alleging blackmail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में रहनी वाली युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण करने और युवक के रिश्तेदारों के द्वारा ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये लेने का मामला जैतपुरा थाने पहुंचा। युवती की तहरीर पर चौक निवासी उसके प्रेमी शुभम मिश्रा, उसके रिश्तेदार ऋषि, विकास तिवारी और दिव्यांश के खिलाफ दुष्कर्म, लूट सहित अन्य आरोपों में जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में गुरुवार को जैतपुरा थाने की पुलिस ने औसानगंज क्षेत्र से पंसारी गली बंगाली बाड़ा, विशेश्वरगंज निवासी दिव्यांश उपाध्याय को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन


पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी चौक निवासी शुभम मिश्रा से जान-पहचान हुई। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच शुभम के रिश्तेदार ऋषि, विकास तिवारी और दिव्यांश ने उसके माता-पिता को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले जब सभी फिर पैसा मांगने घर आए तो परिजनों ने इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। शिकायत लेकर पीडि़ता अपने माता -पिता के साथ जैतपुरा थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि दिव्यांश को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि युवती के परिजनों से पैसा लेकर उन्होंने अपाचे बाइक और मोबाइल समेत अन्य सामान खरीदा था। मौजूदा समय में अपाचे बाइक चौक थाने मेें सीज है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed