फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   the gang of inter state thief arrsted at varanasi

वाराणसी में पकड़ा गया चोरों का अंतर प्रांतीय गिरोह,तीन महिलाएं शामिल

Sun, 30 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 30 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
the gang of inter state thief arrsted at varanasi
एसएसपी नितिन तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
चोरों के अंतर प्रांतीय गिरोह के नौ सदस्यों को क्राइम ब्रांच और रामनगर थाने की संयुक्त टीम ने सूजाबाद, विश्व सुंदरी पुल, कोनिया, भदैनी और आदमपुर में छापेमारी कर शनिवार रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों की शिनाख्त राजस्थान के शंकर माली, राधा देवी व रेशमा, झारखंड के शफीक, अब्दुल खान, फतेह खान, रहमत खान और पश्चिम बंगाल की रजिया बीबी उर्फ बेगम के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य आरोपी 15 साल का किशोर है। आरोपियों के पास से 9300 रुपया और टीवी, बर्तन, गैस सिलेंडर सहित एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि जिले भर में चोरी और उचक्कागीरी की घटनाओं के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया था।

शनिवार रात क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर स्थित यूनियन बैंक में महिला का 10 हजार रुपया चुराने वाला किशोर सूजाबाद में है।

ओम नारायण सिंह ने क्राइम ब्रांच के एसआई राकेश सिंह, तेज प्रताप यादव, सुमंत सिंह, रामभवन यादव, रामानंद यादव, कुलदीप सिंह और थानाध्यक्ष रामनगर राजीव सिंह की टीम के साथ घेरेबंदी कर किशोर को गिरफ्त में लिया।
उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

कूड़ा बीनने के बहाने रेकी, रहते हैं अलग-अलग

the gang of inter state thief arrsted at varanasi
एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जिले के अलग-अलग स्थानों में टेंट लगाकर या झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दिन में कूड़ा बीनने के बहाने घरों और दूकानों की रेकी करते हैं। जिस मकान के आसपास सन्नाटा दिखता है, उसे रात में निशाना बनाते हैं।

दूसरे सदस्य चोरी का सामान बेचने राजस्थान, पश्चिम बंगाल और झारखंड चले जाते हैं। गिरोह की महिलाएं और बच्चे बैंकों के आसपास भीख मांगते हैं। इसी दौरान पाकेटमारी करते हैं या बच्चे बैग लेकर भाग निकलते हैं।

इन घटनाओं में रहे शामिल
पुलिस के अनुसार आठ अप्रैल रात बड़ागांव में बसनी में चोरी, 13 अप्रैल को सूजाबाद में यूनियन बैंक में महिला से चोरी, 14 अप्रैल को रामनगर बैंक ऑफ बड़ौदा में युवक से चोरी, 15 अप्रैल को रामनगर चौराहे से 20 हजार की चोरी और 22 अप्रैल को रामनगर में बिजली के केबिल चोरी में आरोपी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed