{"_id":"58320e044f1c1bb204b3a0ac","slug":"the-battle-for-supremacy-in-the-two-and-a-half-hours-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की लड़ाई में ढाई घंटे तक बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व की लड़ाई में ढाई घंटे तक बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 21 Nov 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
वर्चस्व की लड़ाई में ढाई घंटे तक बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मनबढ़ युवकों ने रविवार की रात ककरमत्ता क्षेत्र में लगभग ढाई घंटे तक बवाल काटा। न्यू कॉलोनी और ककरमत्ता में जमकर पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की। इससे अफरातफरी मच गई। भयभीत लोग जान बचाकर दूकानों -मकानों के भीतर घुसने लगे। सूचना पाकर पहुंचे चार थानों की फोर्स, क्यूआरटी, पीएसी के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने बवालियों को दौड़ाया तो सभी भाग निकले। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।इस मामले में देर रात हत्या के प्रयास, धार्मिक उन्माद फैलाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज किए गए। मंडुवाडीह थाने में तीन और भेलूपुर में दो मामले दर्ज हुए।
रात सात बजे 20 -25 युवक चेहरे पर कपड़ा बांध कर डीरेका गेट के पेट्रोल पंप के सामने बवाल काटने लगे। पहले भेलूपुर क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में पार्षद अजय गुप्ता के घर के पास खड़े टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद सड़क पार कर सभी ककरमत्ता गांव में घुसे और जो, जहां मिला उसे पीटने लगे। इस दौरान उपद्रवी युवकोें ने पथराव किया। ककरमत्ता से होकर वापस डीएलडब्ल्यू-मंडुवाडीह मार्ग पर एक नर्सिंगहोम में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद एक रेस्टोरेंट संचालक सुधीर राय के ऊपर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया। पथराव में ककरमत्ता के मनोज, रिंकू सहित दो अन्य को चोट आई है। बवाल की सूचना पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष पहुंचे।
एसपी सिटी राजेश यादव ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से सभी से घर जाने की अपील करते हुए देर रात तक उपद्रवी युवकों की क्षेत्र में खोजबीन की। एसपी सिटी राजेश यादव ने इसे मनबढ़ किस्म के दो गुटों के बीच की मारपीट का मामला बताया। इस मामले में अजय अद्धा, गोलू राय, प्रवीण मिश्र, हृदयनारायण मिश्र, तारिक खान, विक्की जायसवाल, गोपाल उर्फ कार्तिकेय समेत 15 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।