{"_id":"5876a0074f1c1b577fbaa30b","slug":"the-aircraft-was-traveling-from-the-first-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान से पहली बार यात्रा कर रही महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विमान से पहली बार यात्रा कर रही महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Thu, 12 Jan 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
विमान में संगीता यादव की मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति राजेश यादव और बीस दिन की बेटी के साथ स्पाइस जेट के विमान से मुंबई से वाराणसी आ रही संगीता यादव (20) की बुधवार को विमान में ही मौत हो गई। मुंबई स्थित एक कंपनी में कार्यरत राजेश यादव यहां चिरईगांव ब्लाक के बरियासनपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि विमान में संगीता की तबीयत खराब होने पर उन्होंने क्रू मेंबर को सूचना दी लेकिन प्राथमिक उपचार तक मुहैया नहीं कराया जा सका और उसकी मौत हो गई। वहीं, एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर का कहना है कि संगीता की मौत विमान में नहीं बल्कि यहां एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय हुई।
राजेश यादव मुंबई के भयंदर में प्लास्टिक का ग्लास बनाने वाली एक कंपनी में काम करते हैं। बुधवार की सुबह 7:50 बजे स्पाइस जेट के विमान से पत्नी संगीता और नवजात बेटी के साथ वह मुंबई से वाराणसी रवाना हुए। उन्होंने ठंड की वजह से ट्रेन के बजाए विमान से आने का निर्णय लिया था। पत्नी के साथ पहली हवाई यात्रा थी। राजेश ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के एक घंटे बाद करीब नौ बजे संगीता का दम घुटने लगा।
इस पर उन्होंने क्रू मेंबर से कई बार अनुरोध किया कि संगीता के इलाज के लिए विमान को नजदीक के एयरपोर्ट पर उतारा जाए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 9:30 बजे संगीता की स्थिति ज्यादा खराब हो गई। मुंह से झाग निकलने लगा। इस पर एयरलाइंस कर्मियों ने संगीता को विमान में ही लिटा दिया और बताया कि विमान 20 मिनट में बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगा। इसी दौरान संगीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
हवाई अड्डे पर विमान उतरने के बाद एयरलाइंस कर्मियों ने एंबुलेंस से उसे बड़ागांव पीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे राजेश यादव के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी। आरोप लगाया कि एयरलाइंस की लापरवाही से संगीता की मौत हुई। बड़ागांव पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक करवाई की जाएगी।