फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tender grabbing two factions came face to face in the race

टेंडर हथियाने की होड़ में दो गुट आए आमने-सामने

Wed, 11 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 11 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tender grabbing two factions came face to face in the race
टेंडर में बाधा पैदा करने वालों को बस में पकड़कर ले जाती पुलिस।
डीरेका के सिविल वर्क से जुड़े ढाई करोड़ रुपये के टेंडर को हथियाने की होड़ में मंगलवार को दो गुट आमने-सामने आ गए। वर्चस्व की लड़ाई में हंगामा और झड़प के बीच खुलेआम एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। इस दौरान कई डीरेका की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए असलहाधारी प्रशासनिक भवन तक पहुंच गए। हालात बेकाबू होते देख आरपीएफ ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


मंडुवाडीह पुलिस और डीरेका के सुरक्षा तंत्र ने 53 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अफरातफरी के बीच असलहाधारी चहारदीवारी फांद कर भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों में अधिकतर हाई स्कूल और इंटर के छात्र हैं और उन्हें रैली में शामिल होने के नाम पर यहां बुलाया गया था। सूत्रों की मानें तो यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी थी।
विज्ञापन


डीरेका के प्रशासनिक भवन स्थित सिविल विभाग में सुबह 10 बजे टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। दोपहर लगभग दो बजे टेंडर बॉक्स के पास दो गुटों में झड़प शुरू हो गई। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने झड़प कर रहे लोगों को प्रशासनिक भवन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों गुटों ने फोन कर अपने-अपने समर्थक बुला लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की तरफ से बड़ी संख्या में लोग डंडे, हॉकी लेकर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनमें से कई असलहों से लैस थे। दोनों गुटों की गरमागरमी के बीच हालात बिगड़ते देख आरपीएफ ने पुलिस को सूचना दी और प्रशासनिक भवन का मुख्य गेट बंद कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस और आरपीएफ ने घेरेबंदी कर भाग रहे लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए नाबालिगोें को पुलिस ने छोड़ दिया। बाकी 38 लोगों को मंडुवाडीह पुलिस और 15 को आरपीएफ ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed