फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher's abusive behavior with girl students, stirring up anger

शिक्षक ने छात्राओं के साथ की घिनौनी हरकत, मचा बवाल, नारेबाजी

Thu, 20 Apr 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
Teacher's abusive behavior with girl students, stirring up anger
crime

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक शिक्षक ने छात्राओं का फोटो पोस्ट कर दिया। जिस पर अश्लील टिप्पणी किए जाने को लेकर छात्राओं ने गुरुवार को हंगामा कर नारेबाजी की। छात्राओं ने कुलपति से मिलकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यह शिक्षक कक्षाओं में भी अश्लील हरकत करते हैं। कुलपति ने आनन फानन में परिसर के शिक्षकों की बैठक बुलाकर मामले पर चर्चा की और जांच विश्वविद्यालय द्वारा गठित महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को सौंपा है। वैसे छात्राएं पुलिस कार्रवाई चाहती हैं। इससे पहले भी इस शिक्षक की कई बार शिकायत छात्राओं द्वारा किया जा चुका है।

विज्ञापन

आरोप है कि विश्वविद्यालय के (एमबीई) मास्टर इन बिजनेस इकोनॉमिक्स विभाग के शिक्षक डॉ बीडी शर्मा ने जींस और टी शर्ट पहने छात्राओं की फोटो खुद खिंची और सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दिया। हद तो तब हो गई जब शिक्षक ने स्वयं अमर्यादित टिप्पणी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी जब छात्राओं को हुई तो उन्होंने पहले तो शिक्षक को खोजा, नहीं मिलने पर कुलपति कार्यालय पर हंगामा खड़ा कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक द्वारा हमेशा किसी न किसी बात को लेकर अभद्र टिप्पणी की जाती है। गुरुवार को हम लोगों का नार्मल ड्रेस का दिन होता है।

इसका ध्यान रखे बिना शिक्षक ने इस तरह की टिप्पणी की जो अनुचित है। कुलपति ने छात्राओं की समस्या को सुना और मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। छात्राओं से कहा गया कि वह पुलिस के पास अभी न जाए उधर, कुलपति ने आनन फानन में परिसर के शिक्षकों की बैठक बुलाई। और जांच के लिए महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को मामला सौंप दिया।

पूविवि की चेयरमैन महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ डा. वंदना राय ने कहा कि मामले की जांच करने की जानकारी बैठक के दौरान कुलपति ने मुझे दी है। पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed