फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher killed in mysterious circumstances, teacher case

शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत, शिक्षिका पर केस

Mon, 02 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Teacher killed in mysterious circumstances, teacher case
jail shimla
रोहनिया क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल सगहट के सहायक अध्यापक विभाकर दीक्षित (25) की बीएचयू अस्पताल में शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घरवालों ने विभाकर के साथ पढ़ाने वाली शिक्षिका पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। विभाकर की बहन सौम्या की तहरीर पर रविवार को लंका थाने में शिक्षिका ममता दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ममता जिले में ही तैनात एक दरोगा की पत्नी बताई गई है।
विज्ञापन


चोलापुर के बसांव गांव निवासी विभाकर शिवपुर में मेहता नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे, वहीं से स्कूल जाते थे। घरवालोें के अनुसार शनिवार को विभाकर डीरेका क्षेत्र में रहने वाली अध्यापिका ममता दूबे के घर गए थे। थोड़ी देर बाद विभाकर के पड़ोसी के पास ममता का फोन आया। ममता का कहना था कि विभाकर की तबीयत अचानक खराब हो गई है और बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पड़ोसी की सूचना पर पिता कमलाकांत दीक्षित और बहन सौम्या अस्पताल पहुंचे तो थोड़ी देर बाद उपचार के दौरान विभाकर की मौत हो गई। सौम्या का कहना था कि विभाकर ने बताया था कि ममता ने खाने में जहर दे दिया था। पूरा मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा बताया जाता है। सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विभाकर की मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed