फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students election postponed in ballia, Students did ruckus

बलिया में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर बिफरे छात्र, पथराव व आगजनी, 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Oct 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 14 Oct 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Students election postponed in ballia, Students did ruckus
उपद्रवी तत्वों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बलिया के रसड़ा में मथुरा महाविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध में छात्रों ने रसड़ा-बलिया मार्ग धरना देकर शुक्रवार को 11 बजे जमकर हंगामा किया। सड़कों पर टायर जला कर फेंक दिए इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उस पर पथराव शुरू हो गया। छात्रनेताओं की डीएम से फोन पर वार्ता  बेनतीजा रही। डीएम एसपी के पहुंचने के बाद दिन में 1 बजे पुलिस ने लाठियां भांज कर छात्रों को खदेड़ दिया। इसके बाद छात्र फिर सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस बीच पूर्व महामंत्री वेद प्रकाश सिंह उर्फ वेदु एवं छात्र नेता प्रभाकर सिंह ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया पर पुलिस ने दोनों को दबोच कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में 12 नामजद और 100 अज्ञात छात्रों के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उपद्रव की सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी

Students election postponed in ballia, Students did ruckus
शिक्षको से वार्ता करते डीएम तथा एसपी। - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए। देर शाम हिरासत में लिए गए दोनों छात्रों को छोड़ दिया गया।

बाद में डीएम एसपी ने कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उर्मिला सिंह से बात की। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसके जरिये उपद्रव करनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। आत्मदाह के प्रयास जैसी कोई घटना नहीं हुई है। 

जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने स्कूल परिसर में प्राचार्य एवं चुनाव अधिकारी संघ वैठक कर 28 अक्टूवर को नामांकन, 29 को जांच, 30 को नामवापसी एवं प्रकाशन तथा 6 नवंबर को चुनाव की घोषणा की। जिला प्रशासन द्वारा यह तीसरी तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed