फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSP transferred, DM also saith

एसएसपी हटाए गए, डीएम भी हटेंगे

Mon, 17 Oct 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
बाबा जय गुरुदेव के अनुयाइयों की जनजागरण शोभायात्रा के दौरान शनिवार को राजघाट पुल पर मची भगदड़ में 25 श्रद्धालुओं की मौत के मामले में अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को एसएसपी आकाश कुलहरि को हटाकर लखनऊ स्थित यातायात निदेशालय के डायल 100 प्रोजेक्ट में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुलहरि के स्थान पर अब तक मुरादाबाद में तैनात नितिन तिवारी को नया एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और सिटी मजिस्ट्रेट बीबी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीएम विजय किरन आनंद को भी हटाने के निर्देश दिए हैं लेकिन इस समय मतदाता पुनरीक्षण का काम चलने के कारण डीएम को हटाने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति जरूरी है। सरकार ने नए डीएम के लिए अफसरों के नामों का पैनल आयोग को भेज दिया है। इजाजत मिलने के बाद नए डीएम की तैनाती हो जाएगी। समझा जाता है कि मामले में कुछ और अधिकारियों पर गाज जल्दी ही गिरेगी।
विज्ञापन


 हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मौका-मुआयना के लिए पहुंचे प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा, डीजीपी जावीद अहमद और एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी यहां कैंप कर गए थे। प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद भीड़ का आकलन न कर पाने व समुचित प्रबंधन न करने के कारण एसपी सिटी सुधाकर यादव, एसपी ट्रैफिक कमल किशोर, डिप्टी एसपी राहुल मिश्रा के अलावा एसओ रामनगर अनिल सिंह और एसओ मुगलसराय विनोद यादव को शनिवार देर रात डीजीपी के आदेश पर सस्पेंड किया गया था। इलाहाबाद में तैनात राजेश यादव को एसपी सिटी और 27वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक रामभवन चौरसिया को एसपी ट्रैफिक बनाया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में जो अधिकारी दोषी मिलेंगे, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed