फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Rape with woman , Ojha absconding

सोनभद्र में भूत उतरवाने गई महिला से बलात्कार, ओझा फरार

Thu, 27 Apr 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 27 Apr 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Rape with woman , Ojha absconding
डेमो पिक

सोनभद्र जिले के सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात ओझाई करने के बहाने एक ओझा ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घरवालों को आपबीती बताई तो आरोपी ओझा फरार हो गया। पीड़ित महिला चंदौली जिले की रहने वाली है।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची फोर्स ने आरोपी ओझा के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक काफी दिनों से चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की तबीयत खराब चल रही है।
विज्ञापन


युवती के रिश्तेदारी के एक व्यक्ति ने उससे बोला कि सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में उसका परिचित एक व्यक्ति ओझाई करता है। अगर वह तुम्हें झाडफूंक देगा तो तबीयत ठीक हो जाएगी। बुधवार की शाम घरवालों के साथ युवती ओझा के यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओझा ने रात में भूत उतारने की बात कहते हुए युवती और उसके घरवालों को रोक लिया। पीड़ित युवती का आरोप है कि रात करीब 11 बजे ओझा अपने घर से करीब दो सौ मीटर दूर उसे अघ्र्य दिलाने के बहाने खेत में उसे ले गया।

वहां ओझा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की सूचना किसी को देने पर भूत न जाने की बात कहीं। लेकिन वापस आने के बाद युवती अपने घरवालों को ओझा की करतूतों को बताया तो हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की सचूना पुलिस को दे दी।


मौके पर फोर्स पहुंची तो ओझा फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने ओझाई कराने के लिए ले जाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ओझा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed