{"_id":"595cd7394f1c1b4e178b47dd","slug":"sonbhadra-rape-with-minor-girl-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर एक साल से करता रहा बलात्कार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर एक साल से करता रहा बलात्कार, मामला दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले में शादी करने का झांसा देकर एक युवक किशोरी से बलात्कार करता रहा। जब शादी करने का वक्त आया तो युवक ने इंकार कर दिया। इस मामले में मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लोकेश उर्फ कोमल सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर जून माह से ही आरोपी घर से फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 में लोकेश उर्फ कोमल ने मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
जानकारी होने पर किशोरी के घरवालों ने युवक पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी से इंकार कर दिया। युवक और किशोरी के घरवालों के बीच 20 मई को शादी करने की सहमति बनी। ऐन वक्त पर युवक ने फिर से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जून में आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी लोकेश उर्फ कोमल, मंगल, सविता, प्रभु व मुन्ना के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है।