{"_id":"596a27354f1c1be7118b4568","slug":"sonbhadra-after-18-hours-the-leopard-caught-the-death-of-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार 18 घंटे बाद पकड़ा गया तेंदुआ, दहशत का खात्मा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिरकार 18 घंटे बाद पकड़ा गया तेंदुआ, दहशत का खात्मा
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
पिंजरे में बंद तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले के एक घर में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार की आधी रात को पकड़ने में कामयाबी पाई। कानपुर के वन विभाग के डॉ. निसार ने ट्रैंक्विलाइजर गन से गोली मारकर तेंदुए को बेहोश किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे पिजड़े में कैद किया गया। वन कर्मियों ने होश में आने पर तेेंदुए को चंदौली जिले के चंद्रप्रभा जंगल में छोड़ दिया। कूडन गांव में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे तेंदुआ बिहारी के घर में जा घुसा। उस वक्त बिहारी की बेटी सविता (13) नाश्ता बना रही थी।
विज्ञापन
जैसे ही तेंदुआ सामने आया वह चीखते हुए बाहर भागी। जानकारी के बाद लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। कुछ लोगों ने जिस कमरे में तेंदुआ था, उसका दरवाजा बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे रामगढ़ वन रेंज के रेंजर एसएन त्रिपाठी और पन्नूगंज पुलिस ने ग्रामीणों को घर के पास से हटाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
सोनभद्र डीएफओ एसवीपी सिंह ने कानपुर से तेंदुए को पकड़ने के लिए डॉक्टर और मिर्जापुर से पिंजड़ा मंगवाया। लगभग 18 घंटे बाद रात करीब एक बजे कानपुर से वन विभाग के डॉक्टर निसार और उनके सहयोगी विनोद कूडन गांव पहुंचे।
सोनभद्र के डीएफओ एसवीपी सिंह ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे डॉ. निसार ने ट्रैंक्विलाइजर गन से तेंदुए को गोली मारी। गोली लगते ही तेंदुआ बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे पिंजड़े मेें भरकर चंदौली जिले के चंद्रप्रभा जंगल ले जाया गया, जहां होश में आने के बाद तेंदुए को छोड़ा गया।