{"_id":"6025458e8ebc3ee97e292c89","slug":"son-in-law-blew-5-90-lakhs-from-mother-in-law-s-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः घर जमाई ने सास के बैंक खाते से 5.90 लाख उड़ाए, पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर किए थे पैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसीः घर जमाई ने सास के बैंक खाते से 5.90 लाख उड़ाए, पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर किए थे पैसे
Thu, 11 Feb 2021 08:26 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक घरजमाई की नीयत सास के पैसों को लेकर खराब हुई तो उसने उनके बैंक खाते से 5,90,389 रुपये अपने दोस्त के पेटीएम एकाउंट में ट्रांसफर कर मौज-मस्ती में उड़ा दिया। सास ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी दामाद और जालसाजी में मददगार उसके दोस्त को गुरुवार को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दामाद की शिनाख्त जैतपुरा थाना के छहमुहानी के अमित कुमार और उसके दोस्त आगागंज के सूरज विश्वकर्मा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
महावीर मंदिर क्षेत्र की रुद्र विहार कॉलोनी की सुनीता देवी ने कैंट थाने में 10 फरवरी को शिकायत की थी। सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर 2020 से 29 जनवरी 2021 के बीच उनके बैंक खाते से जालसाजों ने 5,90,389 रुपये निकाल लिए। कैंट थाने की सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी राहुल शुक्ल ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
जालसाजी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर का पता सर्विलांस की मदद से लगाकर संस्कृत विश्वविद्यालय के समीप से साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने दरोगा सुनील यादव और हेड कांस्टेबल श्याम लाल गुप्ता के साथ अमित और सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में अमित ने बताया कि पेटीएम अकाउंट बनाना और बैंक खाते से उसमें पैसा ट्रांसफर करना वह यूट्यूब से सीखा था। इसके बाद अपने दोस्त के मोबाइल नंबर से पेटीएम अकाउंट बनाकर सास के खाते से उसमें पैसे ट्रांसफर करता रहता था।