{"_id":"58b061a24f1c1b6f1cb24d68","slug":"some-person-beaten-vhp-district-leader-office-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप जिला प्रचारक के कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विहिप जिला प्रचारक के कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
vhp
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के हुंसापुरा में पुरानी रंजिश को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचारक राम पांडेय से कुछ लोगों ने मारपीट की।
गुरुवार की रात नौ बजे हुई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष ने कार्यालय में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया, तो दूसरे पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने तथा मना करने पर मारपीट किए।
कोपागंज थाना क्षेत्र के हुंसापुरा मुहल्ला निवासी राम पांडेय विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचारक है। इनका बाजार निवासी अजमल खान से जमीनी विवाद है। इस विवाद को लेकर गुरुवार की रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
श्रीराम का आरोप है कि रात को दस बजे के करीब अजमल ने एक दर्जन लोगों के साथ उसके घर पर चढ़कर हमला कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद संगठन के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। बीच बचाव करने आई महिलाओं को भी पीटा। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि स्टे आर्डर के बाद भी श्रीराम और उनके परिवार के लोग अपने मकान के अंदर से दरवाजा खोलकर विवादित जमीन पर कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन
मारपीट की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष से राजेश पांडेय और राजकुमार पांडेय, दूसरी तरफ से अजमल और मुन्ना खान को गिरफ्तार किया।
सीओ घोसी रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला प्रचारक के घर हुई मारपीट और तोड़फोड़ सूचना मिलने पर सांसद हरिनारायन राजभर शुक्रवार की शाम को पीडि़त के घर पहुंचे।