{"_id":"426ccd697b54fc6cc3730907a2e0fb45","slug":"smuggling-of-animals-in-racket-policemen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की तस्करी में पुलिसकर्मियों का रैकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं की तस्करी में पुलिसकर्मियों का रैकेट
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी के आरोप में रविवार को भदवर से पकड़े गए पीएसी के बर्खास्त सिपाही प्रमोद पांडेय ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पुलिसकर्मी ही पशु तस्करों के ट्रकों को पार कराने का ठेका लेते हैं। ट्रकों को पुलिस बैरियर पार कराने के लिए मोटी रकम दी जाती है।
एक थाना क्षेत्र पार कराने के लिए दस से बीस हजार रुपये तक लिए जाते हैं। प्रमोद ने यह खुलासा सोमवार को एसपी ग्रामीण डा. सुरेंद्र कुमार सिंह के सामने किया। एसपी ग्रामीण ने रोहनिया थाने में आरोपी को पत्रकारों के समक्ष पेश कर ये जानकारी दीं।
एसओ रोहनिया शिवानंद मिश्रा ने रविवार को भदवर गांव के पास से वाहन चेकिंग के दौरान 20 पशुओं को लादकर ले जा रहे ट्रक को पकड़ा था। ट्रक के आगे चल रहे कार सवार कौशांबी निवासी प्रमोद पांडेय और जफर मोइन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पशुओं को वध के लिए कौशांबी से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि प्रमोद पीएसी 32वीं वाहिनी का बर्खास्त सिपाही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को रोहनिया थाने में पत्रकारों के समक्ष पेश किया गया।
प्रमोद ने बताया कि औराई थाने का एक सिपाही तस्करी में उनकी मदद करता है। औराई से डाफी टोल टैक्स तक ट्रक पास कराने के लिए वह प्रति ट्रक दस हजार रुपये लेता है। सोनभद्र के चकरघट्टा थाने पर तैनात रहा एक बर्खास्त सिपाही डाफी टोल टैक्स से नौबतपुर तक ट्रक पास कराने के लिए प्रति ट्रक बीस हजार रुपये लेता है।
प्रमोद ने बताया कि वह स्विफ्ट कार से ट्रकों के आगे चलता है। पैसे का लेनदेन कर वह ट्रकों का रास्ता खाली कराता है। यह भी बताया कि डाफी टोल टैक्स प्लाजा तक पशुओं से लदे सभी ट्रक एक साथ पास कराए जाते हैं।
इस बारे में एसपी ग्रामीण डॉ. सुरेंद्र्र प्रताप सिंह का कहना है कि पशु तस्कर प्रमोद की मदद करने वालों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।