फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six people dead, three injured in Azamgarh

आजमगढ़ में रोडवेज बस-स्कार्पियो की टक्कर में सात की मौत, तीन घायल

Sun, 09 Apr 2017 06:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Six people dead, three injured in Azamgarh
road accident
राप्तीनगर डिपो की रोडवेज बस और स्कार्पियो की आमने-सामने से हुई टक्कर में स्कार्पियो सवार ग्यारह लोगों में चार महिलाओं समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें तीन का इलाज जिला अस्पताल है जबकि एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


 यह हादसा आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास भोर में पौने पांच बजे हुआ। हादसे के समय दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी जिसके चलते बस का अगला हिस्सा और स्कार्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक और घायल सभी बलिया के हैं और एक बच्ची का मुंडन कराने के लिए विध्यांचल जा रहे थे।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद रोडवेज बस का चालक और परिचालक भाग निकले। घटनास्थल आसपास के गांव के लोग पहुंचे और स्कार्पियों में फंसे लोगों को निकाला। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी राममूरत यादव शहर कोतवाली में दीवान हैं। वह शहर के बदरका मुहल्ले में परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी आशारानी (45) निजामाबाद थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल नेवादा गांव में शिक्षिका थी।

शनिवार को राममूरत की रिश्तेदार कारो, चितबड़ा बलिया की निवासी शिवदुलारी (35) पत्नी बबलू, इसी जिले की सोबईबाग, सुखपुरा की सीमा देवी (28) पत्नी नंदलाल, उनकी बेटी अंशुका (7), छोटी (4), बेटा हैप्पी (1) और संतकबीरनगर जिले के मौली थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव निवासी पीएसी 20 वीं वाहिनी के फालोवर इंद्रजीत (30), उनकी पत्नी अनिता देवी (28), बलिया जिले के मनियार थाने के लहता गांव निवासी शिवशंकर (45) अपनी पत्नी राजकुमारी (40) और बेटी आरती (18) के साथ पहुंचे थे।

 

मृतकों में चार महिलाएं, दो बच्चे और एक युवक शामिल

Six people dead, three injured in Azamgarh
मृतकों के शव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल में नंदलाल की बेटी अंशुका का मुंडन कराना था। इसके लिए इन्होंने बदरका मुहल्ला निवासी शाहिद की स्कार्पियो बुक की। सभी स्कार्पियो से रविवार की भोर में विंध्याचल के लिए रवाना हुए। स्कार्पियो अंबेडकर नगर जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के सागोपुर गांव निवासी यूसूफ (40) पुत्र इस्लाम चला रहा था।

वे आजमगढ़-जौनपुर मुख्यमार्ग पर स्थित राजेपुर गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही राप्ती नर डिपो की रोडवेज बस से स्कार्पियो टकरा गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते चक्कर के बाद स्कार्पियो खड्ढ में पलट गई जबकि बस पेड़ से टकराकर रुक गई।

हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्कार्पियो सवार आशा देवी, शिवदुलारी, सीमा, हैप्पी, छोटी, अनीता और चालक यूसूफ की मौत हो गई जबकि शिवशंकर, आरती, राजकुमारी और इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

इंद्रजीत का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा जबकि शिवशंकर उसकी पत्नी और बेटी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed