{"_id":"5902fe214f1c1b9226c0c5c7","slug":"shopkeeper-shows-courage-in-varanasi-five-robbers-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दुकानदार की बहादुरी पांच डकैतों पर भारी, शोरूम को लूटने से बचाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में दुकानदार की बहादुरी पांच डकैतों पर भारी, शोरूम को लूटने से बचाया
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
डकैतों से भिड़ने वाला दुकानदार गौरव और दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पॉश इलाके सिगरा में शुक्रवार को दिनदहाड़े विश्वनाथ ज्वैलर्स में डाक डालने का प्रयास किया गया। असलहाधारी बदमाश दूकान में घुसने के बाद स्ट्रांग रूम तक पहुंचना चाहते थे लेकिन दूकानदार गौरव सोनी उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने गौरव के सिर पर पिस्टल लगा दी और उससे स्ट्रांग रूम की चाबी मांग रहे थे। न देने पर उसके सिर पर पिस्टल की मुठिया से वार कर दूकान में तोड़फोड़ की। बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। इसी बीच बदमाशों के दूकान में घुसने की सूचना पर बाहर शोर-शराबा होने लगा।
विज्ञापन
पकड़े जाने के डर से बदमाश असलहा लहराते और धमकी देते हुए भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बीते आठ अप्रैल को चौक में सराफा कारोबारी के यहां डकैती के बाद अब सिगरा में हुई घटना के बाद से व्यापारी दहशत में हैं।
विज्ञापन
रथयात्रा के रहने वाले विश्वनाथ की सिगरा-रथयात्रा मार्ग पर विश्वनाथ ज्वैलर्स नाम से दूकान है। विश्वनाथ के बेटे गौरव शुक्रवार को दिन में करीब 11:15 बजे दूकान पहुंचे। वह दूकान में पूजा करने की तैयारी कर रहे थे और कर्मचारी पुन्नालाल और लल्ली साफ-सफाई कर रहे थे।
इसी दौरान दो युवक दूकान में घुसे और गौरव से गहने दिखाने को कहा। गौरव ने पूजा के बाद गहने दिखाने की बात कही। इतने में दोनों ने असलहे निकाल लिए और गौरव को पकड़ लिया। उससे स्ट्रांग रूम की चाबी मांगकर वहां ले जाने को कहा।
इसी समय दो और बदमाश दूकान में घुस आए। एक ने पुन्नालाल और एक ने लल्ली को घेर लिया। गौरव ने पहले तो कहा कि चाबी उसके पास नहीं है। इसके बाद एक बदमाश ने उनके सिर पर पिस्टल की मुठिया से वार कर दिया।
इसके बाद गौरव ने हिम्मत दिखाई और वह बदमाशों से भिड़ गए। करीब पांच मिनट तक गुत्थमगुत्था के बाद बदमाशों ने वहां से निकलने में ही भलाई समझी और भाग निकले। चार बदमाश दूकान के अंदर घुसे थे और एक से दो बदमाश बाहर खड़े थे।
सूचना के बाद एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ चेतगंज राजकुमार यादव समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की धर-पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।