{"_id":"586ab5c64f1c1b943a1585a4","slug":"sheriff-s-husband-shot-dead-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के पति की हत्या के बाद रोते परिवार के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उगापुर की ग्राम प्रधान पूजा यादव के पति कैलाश यादव उर्फ कमलेश (40) की सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। उगापुर तिराहे पर सरेराह पांच गोलियां मारने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए रेलवे क्रॉसिंग की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों ने घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनकी तरफ असलहा तानते हुए धमकाया भी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उगापुर तिराहे पर ही वाराणसी-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया।
तीन थानों के फोर्स के साथ एसएसपी नितिन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। गांव के ही पूर्व प्रधान, सपा के पूर्व जिला सचिव रामसूरत यादव, संदीप यादव, अरविंद यादव, चमरू यादव और दो अज्ञात के खिलाफ चौबेपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला। उसके बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी। घटना की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश बताई गई है।
उगापुर निवासी कैलाश खुद भी ग्राम प्रधान रह चुका था। उसकी पत्नी पूजा यादव मौजूदा समय प्रधान हैं। सोमवार को करीब पौने बारह बजे कैलाश बाइक से पान खाने चंद्रावती बाजार गया। वहां से पान लेकर वह सौ मीटर दूर उगापुर तिराहे पर पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने आवाज देकर रोका और ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी। तीन गोली सीने और दो गोली सिर पर लगने से कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोग बदमाशों की तरफ दौड़े। उनकी तरफ असलहा तानते हुए बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और भाग निकले। सूचना पर चौबेपुर पुलिस के साथ ही कैलाश के घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए परिवारीजनों ने पुलिस से शव छीन लिया और उगापुर तिराहे पर सड़क जाम कर दी। परिवारीजनों और समर्थकों का कहना था कि पंचायत चुनाव की रंजिश और पुराने विवाद में पूर्व प्रधान रामसूरत यादव ने कैलाश की हत्या कराई है।
इस दौरान भीड़ में ही मौजूद रहे रामसूरत की लोगों ने पिटाई शुरू कर दी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तब तक सारनाथ और चोलापुर थाने की फोर्स के साथ क्राइम ब्रांच, एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी और एसएसपी नितिन तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी किसी भी सूरत में बचने नहीं पाएंगे। इस पर दोपहर करीब ढाई बजे जाम खुला। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। घटना के बाद उगापुर में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है।