फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sexual assault with class ninth girl at mirzapur when she going for ramleela

मिर्जापुरः दीपावली की रात रामलीला देखने गई कक्षा नौ की छात्रा के साथ गैंगरेप

Fri, 09 Nov 2018 09:14 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Fri, 09 Nov 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
sexual assault with class ninth girl at mirzapur when she going for ramleela
दीपावली की रात बुधवार को रामलीला देखकर घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को चार युवकों ने मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के पास से उठा लिया। खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई तो उन्हें जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की मांग की तहरीर पर चारों के विरुद्घ दुष्कर्म, एससी एसटी, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दबिश देकर चारों आरोपियों को लालगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


 क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 15 वर्षीय किशोरी दीपावली की रात क्षेत्र के पथरौर गांव से रामलीला देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से बैठे चार युवकों ने उसे दबोच लिया और अरहर के खेत में उठा ले गए। वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की मां ने चारों आरोपियों के विरुद्ध लालगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पथरौर बैंक के पास गिरफ्तार आरोपी पथरौर निवासी अमित मिस्त्रा पुत्र चंदन मिस्त्रा, जानी पुत्र रजनीकांत, लालापुर के जयप्रकाश पुत्र कृपाशंकर और छोटू पुत्र रामजी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया  डीआईजी  पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि दिवाली की रात चार लोगों द्वारा एक किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरप्तार कर लिया गया है।

गंगा किनारे किशोरी के साथ छेड़खानी

चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ कुछ लोगों द्वारा शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे गंगा किनारे से लौटते समय छेड़खानी की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जाता है की एक गांव निवासिनी 14 वर्षीय एक किशोरी शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गंगा किनारे रेता में लौकी, कोहड़ा के खेत में खाद डालने के लिए गई थी। वापस लौटते समय गांव के ही दो युवक सुनील पुत्र दूधनाथ व मणिघर उर्फ लादेन पुत्र मुन्नू नेता लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए अरहर के खेत में उठा ले गए।

लड़की के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed