{"_id":"5b7831a442c79246300f54f4","slug":"schoolmistress-murder-in-azamgarh-dead-body-found-in-pond","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में शिक्षिका की बेरहमी से हत्या, पोखरी में फेंकी लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में शिक्षिका की बेरहमी से हत्या, पोखरी में फेंकी लाश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने उसकी लाश एक पोखरी में फेंकी दी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा होने की की सूचना मिलने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसपी रविशंकर छवि मौके पर पहुंचकर परिवारवालों को ढांढस बंधाया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र केमातंगपुर गांव निवासी कविता (25) चार बहन और एक भाई में बड़ी थी। उसकी शादी वर्ष 2013 में जहानागंज थाने के कोड़वा गांव निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी, लेकिन किसी बात पर पति और पत्नी के बीच अनबन होने पर दोनों में तलाक हो गया।
तभी से कविता अपने पिता अभयराज के घर रह रही थी। यहीं से वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही शहर में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। घरवालों के मुताबिक रोज की तरह शनिवार की भोर में करीब चार बजे जगने के बाद कविता शौच करने के लिए घर से थोड़े दूर पर स्थित पोखरे की तरफ गई। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।

शरीर पर दांत से काटने के निशान
घटनास्थल पर पड़ा मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
कविता के काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार वाले उसकी खोजबीन में जुटे। इस दौरान पोखरी के किनारे उसका मोबाइल मिला। परिजनों सहित गांव के लोग कविता को ढंढना शुरू किया। काफी देर के बाद सुबह करीब नौ बजे उसकी लाश पोखरी से बरामद हुई। कविता का कई दांत टूटे हुए थे। उसके गले में चोट के निशान थे। शरीर पर कई जगहों पर दांत से काटने के भी निशान थे।
घटना की सूचना मिलने पर कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव के लोग डीएम और एसपी के बुलाने की जिद करने लगे। दोपहर को डीएम और एसपी मौके पर पहुंचकर परिवारवालों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए घटनाक्रम से अवगत हुए।
सीओ सिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर ली गई है। रेप होने की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।