फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Save the bull came forward Muslim youth, obstruction of government machinery, death

गोवंश को बचाने आगे आया मुस्लिम युवक, सरकारी तंत्र बना बाधा, मौत

Thu, 20 Apr 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 20 Apr 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Save the bull came forward Muslim youth, obstruction of government machinery, death
cow death in chandauli - फोटो : अमर उजाला

यूपी की योगी सरकार कानून बनाकर गो वंश की रक्षा करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को नगर स्थित नई सट्टी में घायलावस्था में बड़े बछड़े को देख मुस्लिम सामाजिक कायकर्ता ने इसकी सूचना इओ नगर पालिका को दी।

विज्ञापन


ईओ ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए जाने की बात कहकर अपना पलड़ा झाड़ लिया। बछड़े के इलाज के लिए लोगों का प्रयास जब तक फलीभूत होता तब तक उसने दम तोड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंचे नगर पालिका कर्मी उसके शव को निस्तारण करने के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


घटना के बाद बरबस लोगों के मुंह से निकल गया की यह सरकारी तंत्र है नहीं सुधरेगा।  प्रदेश में गो वंश की हत्या को लेकर तमाम हो हल्ला रहा है। इसी नाम पर अवैध बूचड़खानों पर ताले भी लगा दिए गऐ है। लेकिन कोई भी गाय या फिर बछड़ा घायल हो जाए तो उसकी सुधि लेना वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हद तो तब और हो जाती है जब अधिकारी अपने क्षेत्र से बाहर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ताजा मामला मुगलसराय स्थित नई सट्टी का है। कुछ दिनों पूर्व सड़क पर विचरण के दौरान किसी गाड़ी से एक बछड़े को धक्का लगने से वह चोटिल हो गया।

बुधवार की दोपहर वह नई सट्टी में वह अचानक गिर पड़ा। आस पास के लोगों ने उसकी चोट पर पट्टी बांधकर पानी पिलाने का प्रयास किया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तभी बाजार में सब्जी खरीद रहे सामाजिक कार्यकर्ता नदीम की नजर जब इस पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना ईओ नगर पालिका धर्मराज सिंह यादव को दी और बछड़े के इलाज कराए जाने की बात कही।

बकौल नदीम ईओ ने मदद करने के बजाए इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने की बात कहकर किनारा कर लिया। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत डीएम को की। इस बीच लगभग दो घंटे तक बछड़ा सड़क किनारे ही तड़पड़ता रहा और जब तक पशु चिकित्सक तक मामला पहुंचता तब तक उसने दम तोड़ दिया।


ईओ नगर पालिका धर्मराज सिंह यादव ने बताया कि उनके यहां पशु चिकित्सक नहीं है। घायल पशुओं का इलाज करना पशु चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी है लेकिन जब नगर में कोई पशु मर जाता है तो उसे हटाने का कार्य नगर पालिका का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed