{"_id":"5a3a81104f1c1bd1408be086","slug":"samajwadi-party-worker-murder-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
एसपी सोमेन वर्मा घटना स्थल पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के भटवलिया गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध सपा कार्यकर्ता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर फोरेसिंक टीम से जांच कराने का निर्देश दिया।
भटवलिया निवासी सपा कार्यकर्ता और किसान रामकरन यादव (65) रोज की तरह मंगलवार की रात आठ बजे घर से खाना खाकर गांव से कुछ दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चले गए। बुधवार की सुबह सात बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता सताने लगी।
कुछ देर बाद परिवार के लोग उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो देखा कि रामकरन बाहर नाली के पास खून से लथपथ मृत पड़े थे। घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एक गोली उनकी बांह और दूसरी सीने के बगल में लगी थी।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के बड़े बेटे दिनेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Trending Videos
आखिर रामकरन की हत्या क्यों?
रामकरन यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सपा के समर्पित कार्यकर्ता रामकरन यादव की किसी से कोई अदावत नहीं थी। वह अपने मिलनसार व्यवहार से क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या ने परिजनों सहित अन्य लोगों को भी हैरत में डाल दिया है। हर जगह इसी की चर्चा होती रही कि बदमाशों ने आखिर रामकरन की हत्या की क्यों?
उनकी तो किसी से दुश्मनी नहीं थी। वे किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं करते थे। घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा था वहीं ग्रामीण भी शोक में डूब गए थे।
रामकरन यादव की पत्नी दुर्गावती देवी, बेटी ऊषा देवी, नतनी मौसमी देवी के आंखों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। आलम यह था उन्हें ढांढस बंधाने वालों की भी आंखें छलछला जा रही थी।
रामकरन के दो पुत्रों में एक दिनेश यादव घर पर रहकर खेती करते हैं जबकि दूसरा बेटा बृजेश यादव सेना में अरुणांचल प्रदेश में तैनात है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
हत्या की जानकारी होते ही किसान सभा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के जहूराबाद विधानसभा के अध्यक्ष जयहिंद यादव सहित दर्जनों लोगों ने घर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बधाया ।