फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party worker murder in ghazipur

गाजीपुर में सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Wed, 20 Dec 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party worker murder in ghazipur
एसपी सोमेन वर्मा घटना स्थल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के भटवलिया गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध सपा कार्यकर्ता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर फोरेसिंक टीम से जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


भटवलिया निवासी सपा कार्यकर्ता और किसान रामकरन यादव (65) रोज की तरह मंगलवार की रात आठ बजे घर से खाना खाकर गांव से कुछ दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चले गए। बुधवार की सुबह सात बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता सताने लगी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिवार के लोग उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो देखा कि रामकरन बाहर नाली के पास खून से लथपथ मृत पड़े थे। घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एक गोली उनकी बांह और दूसरी सीने के बगल में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के बड़े बेटे दिनेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

आखिर रामकरन की हत्या क्यों?

samajwadi party worker murder in ghazipur
रामकरन यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सपा के समर्पित कार्यकर्ता रामकरन यादव की किसी से कोई अदावत नहीं थी। वह अपने मिलनसार व्यवहार से क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या ने परिजनों सहित अन्य लोगों को भी हैरत में डाल दिया है। हर जगह इसी की चर्चा होती रही कि बदमाशों ने आखिर रामकरन की हत्या की क्यों?

उनकी तो किसी से दुश्मनी नहीं थी। वे किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं करते थे। घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा था वहीं ग्रामीण भी शोक में डूब गए थे।

रामकरन यादव की पत्नी दुर्गावती देवी, बेटी ऊषा देवी, नतनी मौसमी देवी के आंखों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। आलम यह था उन्हें ढांढस बंधाने वालों की भी आंखें छलछला जा रही थी।

रामकरन के दो पुत्रों में एक दिनेश यादव घर पर रहकर खेती करते हैं जबकि दूसरा बेटा बृजेश यादव सेना में अरुणांचल प्रदेश में तैनात है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।

हत्या की जानकारी होते ही किसान सभा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के जहूराबाद विधानसभा के अध्यक्ष जयहिंद यादव सहित दर्जनों लोगों ने घर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बधाया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed