फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'Saffron Brigade' deadly attack on a bike rider in Varanasi

'केसरिया गमछा' वालों ने मचाया आतंक, बाइक सवार पर जानलेवा हमला

Fri, 14 Apr 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 14 Apr 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
'Saffron Brigade' deadly attack on a bike rider in Varanasi
घायल जाहिद अनवार - फोटो : अमर उजाला

रविंद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम मठ के समीप गुरुवार रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच रेवड़ी तालाब निवासी बुनकर जाहिद अनवार (40) को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाहिद का आरोप है कि उन पर हमला करने वाले केसरिया रंग का गमछा और पगड़ी पहने थे।

विज्ञापन


अकारण पीटे जाने पर जाहिद ने शोर मचा दिया तो हमलावर पत्थर मारते हुए भाग निकले। बाद में गौरीगंज और रेवड़ी तालाब मोहल्ले के लोग भेलूपुर थाने पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन की वजह से गिरिजाघर-भेलूपुर मार्ग पर करीब आधे घंटे आवागमन ठप रहा और गहमा-गहमी की स्थिति रही। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर जेल भेजने का आश्वासन देने पर रात 11 बजे माहौल सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ी तालाब निवासी बुनकर जाहिद अनवार अपने साथी के साथ बाइक पर लंका गए थे। बताया कि वापसी के दौरान बाबा कीनाराम मठ के समीप दो बाइक पर सवार केसरिया रंग का गमछा गले में डाले और उसी तरह की पगड़ी पहने छह युवकों ने उन्हें रोक लिया।


बिना किसी वजह इन लोगों ने जाहिद पर लात-घूसों और बाइक की चाबी से हमला कर दिया। जाहिद ने इसका प्रतिरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर हमलावर भाग गए। इस बीच जानकारी मिलते ही जाहिद के घर वाले और रेवड़ी तालाब और गौरीगंज के लोग बड़ी संख्या में भेलूपुर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव और पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ भेलूपुर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना स्थल के समीप के मकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed