फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with six-year-old girl in Ghazipur

गाजीपुर में छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत

Tue, 14 Mar 2017 06:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
Rape with six-year-old girl in Ghazipur
RAPE

मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की बालिका के साथ उसी गांव के एक अधेड़ ने उसकी अस्मत लूट ली। इसकी जानकारी होते ही परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


'पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद परिवार वालों की तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना भी कराया गया। मासूम के साथ किए गए घिनौने कृत से आम जनता नाराजगी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मासूम बालिका को गांव का ही एक पचास वर्षीय व्यक्ति होली की शाम बहला-फुसला कर अपने साथ ले जा रहा था। कुछ लोगों के पूछने पर उसने बताया कि बच्ची को उसकी मां के कपडे़ देने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद एकांत में उसे ले जाकर उसने मासूम संग मुंह काला किया और बच्ची के रोने-बिलखने पर उसे मारा-पीटा, फिर भाग निकला। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव वालों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। अधेड़ भीड़ में घुसकर अपने आपको निर्दोष साबित करने की नाकाम कोशिश करने लगा।

इस पर उसकी पत्नी उसके कृत को भाप चुकी थी और उसने मौके पर ही अपने पति की पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने अधेड़ को बल भर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना के बारे में बीजेपी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए और बालिका का मेडिकल-मुआयना कराया।


उधर नवनिर्वाचित सदर विधायक डा. संगीता बलवंत भी अपने समर्थकों संग जिला चिकित्सालय पहुंचीं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पूरा विश्वास दिलाया। घटना को लेकर लोगों ने कहा कि इस प्रकार के कृत करने वाले दरिंदों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed