{"_id":"5b1aacd24f1c1bb16e8b6e98","slug":"rape-with-eight-year-old-girl-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बकरी चराने गई मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में बकरी चराने गई मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में एक युवक ने खेत में बकरी चराने गई एक आठ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी ने घटना को किसी और को न बताने की चेतावनी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
जंगीपुर नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली आठ वर्ष की बच्ची गुरुवार को खेत में बकरी चराने गई थी। शाम को वह घर लौट रही थी। तभी नगर का रहने वाला एक युवक खेत में पहुंच गया और बच्ची को बहला-फुसला कर एकांत में ले गया।
वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया और घटना को किसी और को न बताने की चेतावनी दी। कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, उसे गंभीर स्थिति में छोड़ कर दरिंदा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और मां से आपबीती बताई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने दबिश देकर वार्ड नंबर आठ निवासी राहुल यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मासूम बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मामले में सीओ हृदयानंद सिंह ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।