{"_id":"59a6b4384f1c1bef278b47a8","slug":"rape-victim-gave-birth-to-child-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले में अदालत के निर्देश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने न्यायालय एसीजेएम पंचम की अदालत में इस बात की गुहार लगाई थी कि गांव के दो लोग आठ अगस्त 2016 को रात्रि में उसके घर के सामने वाले कमरे में आए। उस समय वह कमरे में सो रही थी। दोनों लोगों ने तमंचा सटाकर जबरन धमकी देते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
पीड़िता के रोने पर एक आरोपी ने कहा कि घबराओ नहीं, मैं तुमसे शादी करके बतौर पत्नी अपने घर रखूंगा। आरोपी शादी का झाँसा देकर अक्सर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता को गर्भ ठहर गया तो उसने आरोपी को बताया लेकिन वह मामले को टालते रहा।
विज्ञापन
27 मई 2016 को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। 14 जून को जब वह बच्ची के साथ आरोपी के घर पहुँची तो घर पर उसके भाई नीलेश, आशीष और उसके पिता राकेश सिंह, नीलेश की बहन बीनू दरवाजे पर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन बदलापुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लाचार पीड़िता ने पुलिस के न सुनने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, पीड़िता नवजात बच्ची को लेकर दर-दर भटक रही है।