{"_id":"61090d7a061ec30b9f653d84","slug":"rape-in-azamgarh-with-a-teenager-who-came-out-for-defecation-accused-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दुष्कर्म: शौच के लिए निकली किशोरी के साथ दरिंदगी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में दुष्कर्म: शौच के लिए निकली किशोरी के साथ दरिंदगी, आरोपी फरार
Tue, 03 Aug 2021 05:08 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:08 PM IST
सार
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम घर से शौच के लिए निकली किशोरी से एक युवक ने दरिंदगी की। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार की शाम शौच के लिए गांव के सिवान की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला दुर्गेश उसे पकड़ लिया। किशोरी को बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची तो मां को आपबीती बताई। घटना सुन मां दंग रह गई।
विज्ञापन
मां ने सोमवार की रात थाने पहुंच कर नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार की सुबह पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन