{"_id":"59a074b54f1c1b4f138b4af2","slug":"rape-accused-threaten-girl-student-of-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से बीएचयू की शोध छात्रा को धमकी दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से बीएचयू की शोध छात्रा को धमकी दी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
धमकाने का मुकदमा दर्ज
- फोटो : demo
लंका थाने में शुक्रवार को एक दुराचार पीड़िता ने जिला जेल में निरुद्ध आरोपी मुगलसराय निवासी राजीव कुमार सिंह के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
दुराचार पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार रात राजीव ने उसे जेल से फोन कर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि दुराचार का मुकदमा वापस नहीं ली तो हत्या कर दी जाएगी।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बीएचयू से शोध कर रही है और दो माह पहले उसने राजीव के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। राजीव की धमकी के बाद वह और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। उधर, लंका पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर छात्रा को सुरक्षा दी जाएगी।

Trending Videos
बीएचयू सेंट्रल लाइब्रेरी के पास छात्र की पिटाई
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू सेंट्रल लाइब्रेरी के पास शाम करीब सात बजे एमए के छात्र की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले साइबर लाइब्रेरी में बैठने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। पिटाई में घायल छात्र का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
बीएचयू सामाजिक विज्ञान संकाय के एमए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) के छात्र गोविंद कुमार की शाम करीब पांच बजे साइबर लाइब्रेरी में बैठने को लेकर एक छात्र से बहस हो गई।
कुछ देर बाद उसे किसी ने फोन करके बाहर बुलाया। जैसे ही लाइब्रेरी के बाहर आया, कुछ लोगाें ने उसकी पिटाई कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी पिटाई करने वाले परिसर के ही छात्र थे।
चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। घायल छात्र का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रही है। उसकी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।