फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   raodways bus and truck hit each other at azamgarh,one died

रोडवेज की एसी बस और ट्रक की टक्कर, एक की मौत

Mon, 06 Mar 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Mon, 06 Mar 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
raodways bus and truck hit each other at azamgarh,one died
जौनपुर से आजमगढ़ आ रही थी रोडवेज की एसी बस - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ पर सोमवार की सुबह रोडवेज की वातानुकूलित बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक सहित दो बस यात्री घायल हो गए। ट्रक और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


घायलों को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के समय ट्रक जौनपुर जबकि बस जौनपुर से आजमगढ़ की ओर जा रही थी। 
विज्ञापन


जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी शिवशंकर यादव (38) पुत्र बांकेलाल ट्रक पर खलासी था। जबकि उसके गांव का जयसागर यादव (32) ट्रक चालक है। घायल यात्रियों में प्रवीण सिंह (40) वाराणसी जिले के अस्सीघाट और सत्यदेव पांडेय (41) सुल्तानपुर जिले के तेंदुआ गांव के निवासी हैं। सोमवार की भोर में जयसागर और शिवशंकर ट्रक लेकर आजमगढ़ से जौनपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि प्रवीण और सत्यदेव बस्ती डिपो की एसी बस में बैठकर वाराणसी से जौनपुर होते हुए आजमगढ़ की ओर आ रहे थे। जैसे ही बस और ट्रक आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित भगवानपुर गांव के पास पहुंची कि दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इसमें ट्रक के चालक, खलासी और बस के दो यात्री घायल हो गए। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। बस और ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद भगवानपुर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और 108 नंबर की एबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में भर्ती कराया गया।


जहां डाक्टर ने शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शिवशंकर यादव सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह दो बेटी और एक बेटे का पिता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed