यूपी : पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर का फिल्मी स्टाइल में हुआ अपहरण, पुलिस छुड़ाने पहुंची तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर का उसके सरकारी आवास से अपहरण का मामला सामने आया है। जेई के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जौनपुर के पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर को सरकारी आवास से जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर मनबढ़ ठेकेदार उठा ले गया। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। गाजीपुर जिले के निवासी पंकज सिंह यादव पीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर हैं।
गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के डाक बंगले के पास स्थित जेई के सरकारी आवास में एक ठेकेदार 4-5 लोगों के साथ स्कार्पियो से पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
इसी बीच ठेकेदार के साथ आए बदमाश जेई की बांह पकड़कर नीचे बात करने के बहाने ले गए और फिर पिस्टल सटाकर जबरन स्कार्पियो में बैठाकर भाग निकले। जेई की पत्नी विभा देवी ने यूपी 100 पुलिस को अपने पति के अपहरण की सूचना दी। इसके बाद लाइन बाजार पुलिस सक्रिय हो गई।
पुलिस पीछा करते हुए ठिकाने पर पहुंची
इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा फोर्स के साथ ठेकेदार के मल्हनी स्थित ठिकाने पर पहुंचे। वहां पहुंच कर देखा कि एक कमरा बंद है। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखी कि जूनियर इंजीनियर को बांध कर रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने जूनियर इंजीनियर को सकुशल छुड़ा लिया।
वहीं, ठेकेदार के समर्थक मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।