फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police took dead body during cremation in jafarabad jaunpur

जौनपुर : दाह संस्कार करते समय शव उठा ले गई पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 12 Aug 2019 06:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Aug 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
police took dead body during cremation in jafarabad jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के लाडन पुर गांव निवासी वृद्ध की शीतल गंज थाना मडियाहूं रिश्तेदारी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला उलझ गया है। मृतक के भाई ने जहां रिश्तेदारों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। वहीं मृतक की पत्नी ने मौत को स्वभाविक बताया है।

विज्ञापन


हत्या करने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए रखे गए रामघाट पर वृद्व के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जिले के लाडनपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद(70) जिनको कोई संतान नहीं है। उन्होंने ओंचनी थाना मडियाहूं निवासी अपने साले मोतीलाल के पुत्र धर्मेंद्र कुमार को गोद लिया था। जिसकी शादी मंडियाहू के शीतलगंज में तय हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सिर पर हमला कर शिक्षिका की हत्या, पुलिस को दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर भागे पति पर शक
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने साले मोतीलाल के दामाद सुभाष के साथ, अपने पुत्र धर्मेंद्र के होने वाले ससुर की तबियत खराब होने पर उन्हें देखने थाना क्षेत्र मडियाहूं के शीतल गंज गांव गए थे। रविवार रात में राजेंद्र प्रसाद की अचानक तबियत बिगड़ गई। रिश्तेदार आनन-फानन में उनको जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सोमवार सुबह में शव लेकर रिश्तेदार लाडनपुर गांव पहुंचे। जहां से सुबह आठ बजे गांव वाले एवं  रिश्तेदार उनके शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रामघाट पहुंचे। उधर राजेंद्र प्रसाद के भाई धर्मराज ने थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष से भाई को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर जफराबाद थानाध्यक्ष तत्काल फोर्स के साथ रामघाट पहुंच गए।

अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उसके पहले ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक राजेंद्र कुमार की पत्नी कर्मा देवी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे पति को किसी ने जहर नहीं दिया उनकी स्वाभाविक मौत हुई है। उनकी मौत के पीछे लगाए गए आरोप गलत हैं।

ये भी पढ़ें : प. बंगाल की नर्तकी ने फांसी के फंदे पर लटककर जीन दी, रविवार को पहुंची थी बलिया

थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी ने आरोप को गलत बताया है पत्नी ने बताया कि दो-तीन महीने से बीमार चल रहे थे। लेकिन संदेह और भाई के आरोप के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed