फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police preparing to bring notorious crook Jhunna on warrant B from panjab

कुख्यात बदमाश झुन्ना को वारंट बी पर वाराणसी लाने की तैयारी में पुलिस

Sun, 13 Oct 2019 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Police preparing to bring notorious crook Jhunna on warrant B from panjab
यूपी पुलिस (प्रतिकात्म तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

एक लाख के इनामी बदमाश श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित को वाराणसी लाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। उसे वारंट बी पर लाया जाएगा। सोमवार को पुलिस को वारंट बी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद टीम पंजाब रवाना होगी।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने कुख्यात बदमाश श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित को पंजाब-हिमाचल सीमा पर हुई मुठभेड़ में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही झुन्ना पंडित से पूछताछ करने और उसे ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाने की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रिमांड में लेकर पुलिस दिव्यांग हत्याकांड के कारणों और प्रयोग किए गए हथियार के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही उसकी मदद करने वाले सफेदपोशों के बारे में भी जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी। झुन्ना कत्ल की 10 वारदातों के अलावा फिरौती व अपहरण के 20 मामलों में शामिल है। वह सथवां के पूर्व प्रधान राजेश पटेल के अपहरण और फिर उसके करीबी दिव्यांग दुकानदार दिलीप पटेल की हत्या के बाद काफी चर्चा में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के मढ़वा में पिछले महीने 03 सितंबर को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दिलीप की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई, जिसमें छुन्ना दोनों हाथों से फायर करता दिखाई दे रहा है। झुन्ना गैंग के 15 बदमाशों में से आठ जेल में बंद हैं। इसका गैंग सुपारी लेकर भी वारदातों को अंजाम देता है। गैंग ने आपसी रंजिश में भी कई वारदात की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed