{"_id":"5926d8944f1c1b640353639b","slug":"police-find-identity-of-unknown-deadbodey-who-found-from-bell-at-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया के कुएं में फेंके शवों की हुई शिनाख्त, दोनों निकले कुख्यात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया के कुएं में फेंके शवों की हुई शिनाख्त, दोनों निकले कुख्यात
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 25 May 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के अधिसिझुआ गांव के दियारा स्थित कुएं से मंगलवार को दो शव मिले थे। उन दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों के ऊपर बैंक डकैती एवं हत्या जैसे संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज है। दोनों की पहचान बिहार प्रांत के छपरा (सारण) जिले के मड़वा थाना क्षेत्र के नथुवा गांव निवासी संतोष सिंह उर्फ लालू एवं इसी थाने के नरहरपुर निवासी लाल मोहन के रूप में हुई है।
दोनों के ऊपर बैंक डकैती एवं हत्या जैसे संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज है। इसकी पुष्टि छपरा जिले के पुलिस अधीक्षक अनुसुइया रणसिंह साहू ने भी की है। गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह अधिसिझुआ गांव के चरवाहे अपने-अपने पशुओं को चराने के लिए दियारे में गये थे।
जहां उन्हें ललता बाबा के कुटिया के पास स्थित कुएं के जगत पर खून के धब्बे दिखाई दिया था। यहीं नहीं कुंए से बदबू भी आ रही थी। चरवाहों के शोर मचाने पर आसपास के सैकड़ों लोग वहां इक्कठा हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
दोनों युवकों के सिर व सीने पर गोली लगने के निशान मिले थे। पुलिस दोनों शवों के शिनाख्त के लिए थाने लाई थी। दोनों शवों की फोटो जनपद के अलावा आसपास के जिलों एवं बिहार प्रांत के पास के जिलों के थानों पर भेजा गया था।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी भेज दिया गया था। इस कारण दोनों शवों की शिनाख्त 24 घंटे बाद परिवार व रिश्तेदारों ने किया। वहीं अधिसिझुआ के चौकीदार के तहरीर पर रेवती पुलिस अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

बैंक डकैती व हत्या के मामलों में हैं वांछित
Demo pic
- फोटो : google
छपरा जिले के पुलिस कप्तान अनुसुइया रणसिंह साहू के मुताबिक, इन दोनों मृत लोगों पर कई बैंक डकैती व हत्या जैसे संगीन मामले में मुकदमा दर्ज है। बताया कि पिछले दिनों यूपी के बलिया जिले के आय-व्यय निरीक्षक के उपर एके-47 से गोली चलाए था जिसमें जनपद के दौलतपुर निवासी अनिल सिंह की मौत हो गई थी। जबकि आय-व्यय निरीक्षक घायल हो गए थे।
बताया कि मृतक लालमोहन सिंह के ऊपर पीएनबी बैंक का सवा करोड़ रुपया लूटने का मुकदमा दर्ज है, जिसकी जमानत न्यायालय से मिल चुकी है। इधर कुछ दिनों से दोनों अपराधियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। एसपी की माने तो दोनों अपराधी गैंगवार में मारे गए हैं। बताया कि यूपी का रहने वाला एक अपराधी भी इसके गैंग में शामिल था। जिसके साथ लूट के हिस्सेदारी को लेकर विवाद हुआ था।