सोनभद्र हत्याकांड : तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार, अब तक 19 ट्रैक्टर और 5 असलहे हो चुके हैं बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक इस मामले में 46 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी कोर्ट में समर्पण कर चुके हैं। वहीं इस केस में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे और 12 लाठी-डंडे पुलिस बरामद कर चुकी है।
घोरावल कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में सपही निवासी छोटेलाल उर्फ चंद्रमन, इंद्रमन उर्फ नारद उर्फ बबउ पुत्र मथुरा और मूर्तिया निवासी चंद्रभूषण पुत्र भूपनारायन शामिल हैं। तीनों आरोपियों को 50 अज्ञात लोगों पर दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात में उभ्भा कांड के पांच आरोपियों यज्ञदत्त, गणेश, धर्मेंद्र, नीरज और अशर्फी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर मूर्तिया, सपही, उभ्भा इत्यादि स्थानों पर छापेमारी की गई थी। इन अभियुक्तों की निशानदेही पर सपही के पास जंगल से छह ट्रैक्टर व 12 लाठी डंडे बरामद किए गए थे।
बरामद किए गए छह ट्रैक्टरों में दो ट्रैक्टर चंद्रमन और इंद्रमन के हैं। पुलिस के मुताबिक उभ्भा केस में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे व 12 लाठी डंडे बरामद किए जा चुके हैं।