फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested criminal in encounter in ghazipur

हल्की मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमंचा-कारतूस के साथ गांजा बरामद

Tue, 20 Aug 2019 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Aug 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
police arrested criminal in encounter in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजीपुर जिले में सोमवार देर शाम नगर के महादेवा मंदिर तिराहा के पास हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा एवं गांजा बरामद किया।

विज्ञापन


सोमवार की देर शाम कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग से महादेवा शिव मंदिर जाने वाले गेट के पास दो व्यक्ति एक बाइक पर असलहा के साथ बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर कोतवाल, एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव, शाहनिंदा चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल रत्नेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, देवप्रकाश, राणा प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


देखा कि शिव गंगा द्वार की आड़ में एक बाइक पर दो युवक बैठकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस पर नजर पड़ते ही एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया और दूसरा महादेवा शिव मंदिर की तरफ पीछे भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर करने वाले युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, एक सिमकार्ड तथा दो किलो 350 ग्राम गांजा के साथ ही बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गई।

क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अकटहिया मुहल्ला निवासी बल्लू बिंद उर्फ छोटू शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लूट एवं उप्र समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना एवं मुहम्मदाबाद कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 25 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed