{"_id":"5d3898e78ebc3e6cd40600bd","slug":"police-arrested-a-person-recovered-mobiles-battery-railway-police-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गिरफ्तार किया एक शख्स, बरामद हुए सैकड़ों मोबाइल और बैटरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने गिरफ्तार किया एक शख्स, बरामद हुए सैकड़ों मोबाइल और बैटरियां
Thu, 25 Jul 2019 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद मोबाइल।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले में राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के पश्चिमी छोर पर बुक स्टॉल के समीप से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 212 मोबाइल फोन और 209 बैटरियां बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
युवक कुरियर कंपनी का कर्मचारी था और 352 मोबाइल लेकर चला था। रास्ते में उसने 140 मोबाइल औने-पौने दाम पर बेच दिए। युवक के खिलाफ 15 जुलाई को बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाने में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जीआरपी टीम संदिग्धों की जांच पड़ताल करते हुए प्लेटफॉर्म- एक के बुक स्टॉल के समीप पहुंची तो गली में एक युवक संदिग्ध हाल में बैठा मिला। वह जीआरपी को देख कर घबरा गया। संदेह होने पर जीआरपी ने उसे पकड कर बैग की तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और बैटरियां मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
थाने लाकर गिनती करने पर 212 मोबाइल और 209 बैटरियां मिलीं। पूछताछ करने पर उसने नाम शक्तिनाथ दुबे निवासी मैनपुरा थाना कलेर जिला अरवल बिहार बताया। उसने बताया कि वह एक कूरियर कंपनी में काम करता था और कंपनी तक पहुंचाने के लिए मिले मोबाइल को बेचने के लिए मुंबई जा रहा था। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन और बैटरी की कीमत 25 लाख रुपये है।