फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested a cheater in dhanapur chandauli

जालसाजी कर पांच साल में बना करोड़पति, साइकिल छोड़ चलाने लगा था कार, लोगों ने ऐसे जानी हकीकत

Tue, 23 Jul 2019 12:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jul 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
police arrested a cheater in dhanapur chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जालसाजी करके सैकड़ों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले सरताज को पुलिस ने जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस सरताज से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए हाथ-पांव मार रही है। उसकी अवैध संपत्ति की जांच भी पुलिस कर रही है। पुलिस ने उसे रविवार को चंदौली जिला मुख्यालय के पास से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर निवासी सरताज के घर के लोग पांच साल पहले सामान्य जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे उसके परिवार और सरताज के रहन-सहन में काफी बदलाव आ गया।
विज्ञापन


साइकिल से चलने वाला सरताज कुछ दिनों बाद चार पहिया लग्जरी वाहन से चलने लगा। साल 2017 में निजी निवेशक कंपनी इवरग्रीन इंफ्राजोन इंडिया व इवरग्रीन एग्रो मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी चंदौली कार्यालय पर ताला लटकने पर लोग उसके घर पहुंचने लगे। तब पड़ोसियों को सरताज की करतूत की खबर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरताज इन कंपनियों में निदेशक था। भागने से पहले सरताज ने कई लोगों को चेक भी दिए थे, लेकिन वह बाउंस हो गए। वहीं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिले के कई थानों में तहरीर दी गई। पुलिस से बचने के लिए सरताज दूसरे जिलों में रहने लगा।

सरताज के गिरफ्तारी की भनक लगने पर सोमवार को थाने में सैकड़ों लोग पहुंच गए और पुलिस को तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं सरताज के कई अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि सरताज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कई जनपदों में कार्यालय खोला और वहां भी जालसाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जालसाली करने वाले गिरोह का सरगना सरताज गिरफ्तार हो चुका है। उसके अन्य सहयोगियों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed