फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   plane for derail train into river in jaunpur, Intelligence bureau on alert

जौनपुरः ट्रेन को नदी में गिराने की साजिश, जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां

Tue, 07 Feb 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
plane for derail train into river in jaunpur, Intelligence bureau on alert
बड़ी साजिश को जोड़कर जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित जलालगंज और सिरकोनी स्टेशन के बीच सई नदी के ब्रिज नंबर 66 पर सोमवार की देर शाम अराजकतत्वों ने ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को नदी में गिराने की साजिश की।
विज्ञापन

यह संयोग था कि इस दौरान उधर से कोई सवारी गाड़ी न आकर मालगाड़ी आ गई। चालक की सर्तकता से मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गई। इस मामले में सेक्शन इंजीनियर रेल पथ श्रीकांत विद्यार्थी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जलालपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर, मामले में किसी बड़ी साजिश की आशंका से खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
 बता दें कि ट्रैक पर पत्थर या अन्य सामान रखकर ट्रेन को गिराने की साजिश चंदौली और मिर्जापुर के आस पास भी की गई है। यहां के मामले में छानबीन जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालगंज स्टेशन के पास सई नदी ब्रिज संख्या 66 पर अराजकतत्वों ने ट्रैक पर पत्थर रख दिया था। ताकि ट्रेन पटरी से गुजरे तो पटरी से उतर जाए और ब्रिज से नदी में गिर जाए। अब इसे संयोग ही कहा जाए कि सवारी गाड़ी की जगह उस समय मालगाड़ी आ गई और जैसे चालक की नजर पड़ी उसने गाड़ी को कंट्रोल करना शुरू किया। लेकिन इंजन पत्थर से टकरा गया और करीब पांच सौ मीटर तक घिसटता रहा।

गनीमत यह रहा कि मालगाड़ी लोड नहीं थी अन्यथा वह उलट सकती थी। ट्रैक पर रखे गए पत्थरों का वजन करीब 25 से 30 किलो था। इससे रेल हादसा हो सकता था।
जलालगंज स्टेशन अधीक्षक आरसी गुप्ता का कहना है कि उन्हें जैसे ही चालक ने सूचना दी तो उन्होंने कंट्रोल रूम को तत्काल अवगत कराया। जिसके बाद सेक्शन इंजीनियर रेल पथ मौके पर पहुंचे और पत्थर को ट्रैक से हटाया गया। हालांकि इस दौरान ट्रेनों का आवागमन बाधित नही हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed