{"_id":"5d9452ca8ebc3e016a1822a7","slug":"people-blocked-road-demand-cremation-will-not-until-killers-arrested-chairman-murder-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन हत्याकांड: जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक दाह संस्कार नहीं होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चेयरमैन हत्याकांड: जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक दाह संस्कार नहीं होगा
Wed, 02 Oct 2019 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने रोड जाम किया।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष बबलू सिंह के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगरवासियों ने रोड जाम कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब तक वह उनकी मांग को पूरा नहीं करेंगे तब उनका दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी लोग नगर पंचायत अध्यक्ष के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम दिया है और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, सोनभद्र में रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह (38) को सोमवार की रात लगभग 10 बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिनकी मंगलवार को बीएचयू अस्पताल में सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
मृतक शिवप्रताप सिंह के भतीजे ने थाने में पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह सहित उनके दो भाई अनिल सिंह और राकेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है। आरोपी राकेश मौर्य चेयरमैन प्रत्याशी रह चुका है।