वाराणसी : दो अलग जगहों पर बच्चा चोरी के आरोप में बुजुर्ग और वृद्ध महिला की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बच्चा चोरी होने की अफवाहें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को शिवाला क्षेत्र में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भिक्षाटन करने वाले बुजुर्ग की लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची तो पिटाई करने वाले भाग खड़े हुए।
इसी तरह सिगरा थाना के शिवपुरवा में एक वृद्ध महिला को बच्चा चोर समझ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिगरा पुलिस पहुंची तो पता लगा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने महिला को वृद्धाश्रम में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने सात को पकड़कर भेजा जेल
उधर, दोनों प्रकरणों की जानकारी एसएसपी आनंद कुलकर्णी को मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई। थाना प्रभारियों को कहा कि बच्चा चोरी की अफवाहें फैला कर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में देरी न करें।
साथ ही, निर्देश दिया कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में लाउड हेलर से अपील कराएं कि बच्चा चोरी की अफवाहों के चक्कर में किसी के साथ मारपीट न करें। एसएसपी के निर्देश पर शाम के समय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लाउड हेलर से बच्चा चोरी की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।
ये भी पढ़ें : दो आरोपियों के भागने और व्यापारी की पिटाई पर गिरी गाज, थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड