फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   patna rajdhani express robbery has raised many questions

पटना राजधानी डकैती कांड : सवाल जो चीख चीख कर मांग रहे जवाब

Mon, 10 Apr 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
patna rajdhani express robbery has raised many questions
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : Social Media
 मुगलसराय-बक्सर रेल खंड के बीच गहमर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास शनिवार की देर रात राजधानी की तीन बोगियों में हुई डकैती खुद में पहेली बनी हुई है। वारदात अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है।
विज्ञापन


ट्रेन में डकैत कैसे घुसे, उस वक्त सुरक्षा कर्मी कहां थे, उन पर टीटी की नजर क्यों नहीं पड़ी, क्या उन्होंने भी रिजर्वेशन करा रखा था, उन्हें कैसे पता था कि इन बोगियों में सुरक्षा कर्मी नहीं हैं, उन्होंने लूट का प्लान कैसे और कब बनाया, इसमें क्या रेलवे का कोई कर्मचारी भी शामिल था, लुटेरे सबको चकमा दे कैसे उतर गए, यह सारे सवाल लोगों के जेहन में कौंध रहे हैं। इन सवालों का जवाब रेलवे के अधिकारी भी तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से लेकर सुरक्षा तक की मॉनिटरिंग विशेष रूप से की जाती है। बावजूद तीन बोगियों में डकैती होना सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। रेलवे पुलिस इस बार डकैती का खुलासा करने में सफल होती है अथवा पूर्व की तरफ इसे भी कुछ दिन बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आने वाला समय ही बताएगा। रेलवे के नियमों के मुताबिक इन वीवीआईपी ट्रेनों के संचालन से पहले प्रत्येक कोच की सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है। इसके बाद ही ट्रेन अपने गतंव्य के लिए रवाना होती है।

सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस वीवीआईपी ट्रेन के सुरक्षा कर्मियों के पास वॉकी-टॉकी के साथ अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध होते हैं।

सूत्रों की मानी जाए तो मुगलसराय स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के खुलने के बाद और गहमर होम सिग्नल के रेड होने पर वहां करीब 25 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, फिर आगे के लिए रवाना हुई थी। इस बीच सुरक्षा कर्मी कहां थे। 

घटना को दबाने या झुठलाने का प्रयास तो नहीं

patna rajdhani express robbery has raised many questions
सुरक्षा से लेकर संचालन तक की मॉनिटरिंग, फिर भी हो गई डकैती - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के पटना पहुंचने से पहले किसी को कुछ पता नहीं चल सका। पटना रेलवे स्टेशन पर राजधानी ट्रेन के यात्रियों ने जब हंगामा करना शुुरू कर दिया तब सुरक्षा कर्मियों के कान खड़े हुए और तब उन्हें पता चला कि तीन बोगियों में लूट हुई है।

जबकि सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है गहमर स्टेशन प्रबंधक से लेकर लूप लाइन में खड़ी ट्रेन के गार्ड और ड्राईवर से पूछताछ में पता चला है कि राजधानी के सभी कोच के दरवाजे बंद थे।

कोच के दरवाजे बंद होने के बावजूद लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों का फरार हो जाना। यह सारी बातें कहीं न कहीं घटना को दबाने तथा झुठलाने की तरफ इशारा करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed