फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   out break and assault in popular hosptal varanasi

पापुलर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, मारपीट, पत्थरबाजी

Mon, 26 Dec 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 26 Dec 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
out break and assault in popular hosptal varanasi
अस्पताल और बाहर मची रही अफरा-तफरी, मीडियाकर्मियों को भी पीटा - फोटो : अमर उजाला
ककरमत्ता स्थित पापुलर हॉस्पिटल में सोमवार को एक वृद्ध मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मामला मारपीट और पत्थरबाजी तक जा पहुंचा।  एक घंटे तक अस्पताल और अस्पताल के बाहर अफरा तफरी मची रही। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आरोप है कि परिजनों के इस विरोध के जवाब में कुछ चिकित्सकों और कर्मचारियों ने पहले परिजनों की पिटाई की बाद में धक्का देकर बाहर निकाल दिया। हालात तब और खराब हो गये जब घटना की कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की गई।
विज्ञापन


इससे अस्पताल के सामने अफरा-तफरी की स्थिति रही और करीब एक घंटे तक आवागमन भी बाधित रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।  

दरअसल, भदैनी निवासी राम रिझन राय(65) मधुमेह की बीमारी से परेशान थे। शुक्रवार को परिजनों ने उन्हें पापुलर अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उनका इलाज चल रहा था। आरोप है कि सोमवार सुबह एक नर्स ने पैसा जमा कराने के बाद ही आगे का इलाज करने की बात कही। उसने मेडिकल स्टोर में दवा देने के लिए मना कर दिया।  इसके कुछ देर बाद ही मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विरोध में परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और मौजूद चिकित्सक से संबंधित नर्स को बुलाने की मांग करने लगे। इस पर पहले कहासुनी बाद में मारपीट शुरू हो गई। देखते-देखते तीन थानों की फोर्स भी वहां पहुंच गई और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

 इस घटना के मामले में पुलिस ने मृत रामरिझन के बेटे केदार की तहरीर पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मारपीट, लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर सोशल मीडिया पर इस घटना की खबर चलने के बाद आईजी जोन ने संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 अस्पताल प्रशासन ने भी  तोड़फोड़, मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed