फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Orderly market Scotty trunk break flown half million

अर्दली बाजार में स्कूटी की डिक्की तोड़ ढाई लाख उड़ाए

Wed, 20 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Orderly market Scotty trunk break flown half million
कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर के पास से चोरों ने कारोबारी जयप्रकाश सोनकर की स्कूटी की डिक्की तोड़कर ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी। तीन संदिग्ध स्कूटी के पास देखे गए।
विज्ञापन


जगतगंज निवासी जयप्रकाश सोनकर का जगतगंज में महाराजा फास्ट फूड नाम से रेस्टोरेंट है। मंगलवार की दोपहर वह स्कूटी से महावीर मंदिर स्थित इलाहाबाद बैंक गए थे। उन्हें छोटी नोट और फुटकर पैसे देकर बड़ी नोट लेनी थी। बैंक से ढाई लाख रुपये निकालने के बाद वह बाहर निकले और रुपये डिक्की में रख दिए। महावीर मंदिर के पास ही आरती भोजनालय के मालिक एवं अपने मित्र आनंद कुमार से मिलने चले गए। भूतल पर भोजनालय है और प्रथम तल पर आनंद रहते हैं।
विज्ञापन

 जयप्रकाश स्कूटी भोजनालय के सामने खड़ी कर प्रथम तल पर चले गए। लौटे तो डिक्की टूटी हुई थी। उसमें रखे ढाई लाख रुपये गायब थे। सीओ कैंट राजकुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। पास की एक दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि एक युवक ने भोजनालय के एक कर्मचारी को बातों में उलझाए रखा जबकि दूसरे ने डिक्की तोड़कर रुपये निकाल लिए। एक अन्य युवक भी पास में टहल रहा था। सीओ कैंट का कहना है कि फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed