फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One woman killed in dispute of road in azamgarh

आजमगढ़ : रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत, आठ लोग घायल

Tue, 26 Mar 2019 02:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 26 Mar 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
One woman killed in dispute of road in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रास्ते का विवाद एक महिला के लिए काल बन गया। सोमवार रात में हुई मारपीट में महिला की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर के पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के कंधरापुर थाने के गयासपुर गांव में सोमवार रात लगभग 8 बजे रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें मीरा देवी पत्नी हरिराम, छोटक (45), इमरती देवी(40), पूनम (8), रंजना (21), सोनी (18) समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान मीरा देवी पत्नी हरिराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद हरिराम ने पड़ोस के अर्जुन, सुनील, अरूण, लल्लू, गेनू महावीर, घनश्याम और ग्राम प्रधान जिलाजीत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अर्जुन, सुनील और अरूण गिरफ्तार कर के मामले में पूछताछ कर रही है। हरिराम ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान घर का गंदा पानी रास्ते पर बहा कर मामले को तूल दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed