{"_id":"5da469a98ebc3e93a170d1b3","slug":"one-died-in-clash-between-sides-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, अधेड़ की मौत और आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मऊ: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, अधेड़ की मौत और आधा दर्जन घायल
Mon, 14 Oct 2019 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 14 Oct 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ला में गत दिनों मारपीट में घायल अधेड़ की मौत रविवार की देर शाम एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी इम्तियाज और शमशेर अहमद के बीच शनिवार की सुबह विवाद के बाद मारपीट की घटना हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से इम्तियाज अहमद(50) और उसका पुत्र मोहम्मद आसिफ(15), मोहम्मद आमिर(13), मोहम्मद कासिम(11), मोहम्मद हाशिम(8) घायल हो गया था। जबकि दूसरे पक्ष से शमशेर अहमद(9) घायल था।
विज्ञापन
इम्तियाज सहित उसके परिवारों के पांचों घायलों का इलाज नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की देर शाम इलाज के दौरान इम्तियाज की मौत हो गई, वहीं मोहम्मद हासिम की गंभीर स्थिति बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन