फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   once again violence in balia during procession

बलिया में एक बार फिर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़की हिंसा

Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
once again violence in balia during procession
मूर्ति विसर्जन की अनुमति मिलने के बाद जुलूस निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बलिया के सिकंदरपुर कस्बे में सोमवार शाम चार बजे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकल रहा था। युवक तलवार, फरसे, चाकू आदि हथियार लेकर चल रहे थे। जुलूस न्यू मार्केट के पास पहुंचा तो इसमें शामिल कुछ लोग हिंसक हो गए।
विज्ञापन

 

न्यू मार्केट के साथ सोनारपट्टी, डोमनपुर में आधा दर्जन दूकानों में तोड़फोड़ के साथ लूटपाट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से जुलूस के साथ चल रहे अफसर और सुरक्षा बल हक्के-बक्के रह गए। उपद्रवियों को काबू करने में उन्हें में उन्हें आधा घंटा लगा। मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वाराणसी जोन के एडीजी बी महापात्रा भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

 

इससे पहले दिनभर कस्बे में तनाव रहा। सुबह एक समुदाय की महिलाएं और बच्चे जब कस्बा छोड़कर अन्य स्थानों को जा रहे थे तो उनकी गाड़ियों पर चेतना किशोर तिराहे पर पत्थरबाजी की गई। डीएम और एसपी ने भारी फोर्स संग दिनभर कस्बे में गश्त की। सुरक्षा के लिए कस्बे की छतों, चौराहों एवं गलियों में सुरक्षा बल तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिकंदरपुर में सुरक्षा के लिए तीन कंपनी पीएसी के अलावा जोन के जिलों से एक एएसपी, चार सीओ, 25 सब इंस्पेक्टर और 150 सिपाही  कस्बे में छतों, चौराहों और गलियों में तैनात किए गए हैं। कमिश्नर के. रवींद्र नायक और डीआईजी विजय भूषण पूरे दिन सिकंदरपुर चौकी में बैठकर माहौल का जायजा लेते रहे।


जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम का कहना है कि सिकंदरपुर के जलपा चौक पर पर्याप्त संख्या में फोर्स और अधिकारी तैनात थे। उसके बावजूद पथराव और आगजनी हो गई। इस लापरवाही में कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता शांति स्थापित करना है।

एडीजी जोन, वाराणसी बी महापात्रा ने बताया कि सिकंदरपुर में हुई घटना के आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी और पुलिस की छापेमारी जारी है। बलिया के पुलिस अधीक्षक को कहा गया है कि सिर्फ वास्तविक दोषियों और साजिश रचने वालों पर ही कार्रवाई हो। माहौल पूरी तरह से सामान्य होने के बाद जांच कराई जाएगी कि आखिरकार किस चूक की वजह से माहौल असामान्य हुआ। जो भी दोषी हैं वे किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। 

22 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज 

once again violence in balia during procession
दूकान में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को छेड़खानी और रविवार के बवाल में तीन अलग-अलग मुकदमों में 22 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। दो दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज सरफराज खां को लाइन हाजिर कर दिया गया। रविवार की घटना में घायल लखन गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed