फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   once again rape in ballia with minor girl

बलिया में फिर एक किशोरी से दुष्कर्म, बहोशी की हालत में गड्ढे में फेंका, दो गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 26 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
once again rape in ballia with minor girl
- फोटो : demo
यूपी के बलिया जिले के  एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को वह दलछपरा हाल्ट स्टेशन के पश्चिम रेल लाइन के पास पानी भरे गड्ढे के किनारे अचेतावस्था में पड़ी मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां होश में आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटना बयान की। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

 मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब लोगों ने दल छपरा हाल्ट स्टेशन से करीब सौ मीटर दूर पश्चिम रेल लाइन के समीप पानी भरे गड्ढे में एक किशोरी को बेहोश पड़े देखा तो यूपी100 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में 108 नंबर एंबुलेंस से बेहोश किशोरी को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां उपचार के बाद होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। किशोरी के तहरीर के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 4 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी।

इस बीच गांव के ही दो युवकों ने उसे रास्ते में रोका तथा मुंह पर कपड़ा बांध कर उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रेलवे लाइन पर फेंक दिया। तभी उसे होश आ गया और वह उठकर चलने लगी। उस समय दोनों युवक वहीं थे।


उन्होंने देखा तो फिर पकड़ लिया और हाथ-पैर बांध तथा मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे रेल लाइन के किनारे पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed