फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   old man sucide hanged on tree in front of sp office in azamgarh

आजमगढ़ एसपी आफिस के सामने पेड़ पर हलवाई ने लगाई फांसी, पार्क में लोगों ने लटकी देखी लाश

Wed, 13 Nov 2019 07:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Nov 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
old man sucide hanged on tree in front of sp office in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ एसपी आफिस के ठीक सामने स्थित कुंवर सिंह उद्यान में लगे टीनशेड में मंगलवार की रात फांसी लगाकर वृद्ध हलवाई ने आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह पार्क में टहलने गए लोगों ने लाश देखी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और लाश की पहचान कर घर वालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा।

विज्ञापन


वृद्ध घनश्याम गुप्ता(60) शहर कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज मुहल्ले का निवासी था। उसका मकान मुहल्ले में स्थित राधे साव का गोला के पास था। घनश्याम हलवाई का काम करता था। बीते कुछ दिनों से घनश्याम के घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर वह परेशान था। दो ढाई महीने से वह घर भी नहीं जाता था। जिस होटल में काम करता था वहीं रहता था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को वह घूमते हुए एसपी आफिस के सामने कुंवर सिंह उद्यान पहुंचा। वहां लगे टीनशेट में रस्सी के फं दे के सहारे लटकर जान दे दी। योग स्थल पर बुधवार की सुबह घनश्याम की लाश लटकने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल सहित अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस घनश्याम की पहचान के लिए उसके जेब की तलाशी ली तो पासबुक मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई। वह तीन बेटे और एक बेटी का पिता था। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताई की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed