मऊ : दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त से बाहर हत्यारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरिया गांव की राजभर बस्ती में अपने घर के दरवाजे पर सो रहे 65 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह परिवार वालों को हुई।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामपुर बखरिया निवासी बलिराम राजभर दरवाजे के सामने सो रहा था। उनके परिवार के लोग मकान की छत पर सो रहे थे। बलिराम का इकलौता बेटा रामकरन शाहगंज स्थित एक रोलिंग मिल में नौकरी करता है।
सोमवार सुबह बलिराम का पोता समेज उठा और गाय को चारा डालने गया तो अपने दादा को चारपाई पर सोते देख हैरत में पड़ गया। समेज ने नजदीक जाकर देखा तो बलिराम का चेहरा उसके ही गमछे से ढका हुआ था। समेज ने चेहरे से कपड़ा हटाकर देखा तो सामने का मंजर देख उसकी चीख निकल गई। बलिराम का गला रेता गया था और उसकी मौत हो चुकी थी।
समेज ने शोर मचाकर परिजनों और पडोसियों को बताया। साथ ही घटना की जानकारी शाहगंज में रहे अपने पिता रामकरन को दी। हत्या की खबर मिलते ही थानेदार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद एसपी अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ नंदलाल भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधिकारियों ने मृतक की बहू और पोते से घटना के बाबत पूछताछ की। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। खोजी कुत्ता घटना स्थल से चलकर चकरोड होते हुए पिच रोड तक जाकर रुक गया।
इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि संभवत हत्यारे रोड से किसी वाहन से चले गए होंगे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी ही हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे।